रिया नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Meaning of riya name in hindi

You are currently viewing रिया नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Meaning of riya name in hindi
Image sources: canva.com

प्राचीन काल से ही माता-पिता अपने बच्चे का नाम किसी वस्तु, देवी-देवता या फिर धर्म ग्रंथ से नाम को जोड़कर रखते थे। जबकि, कुछ माता-पिता अपने बच्चे को प्यार से बुलाने वाला नाम भी रखते थे, जिसके कारण बच्चे का एक और नाम खोजना पड़ता था जिस नाम से बच्चे को स्कूल में जाना जाता था। इसलिए बलस्नेह के इस लेख में हम आपको एक ऐसे नाम से परिचय कराने जा रहे है जो अक्सर माता-पिता अपने बच्चे को देना चाहते हैं। जोकि, बहुत ही लोकप्रिय नाम हैं जिसके बहुत प्यारे अर्थ हैं। वह नाम है ‘रिया’, तो चलो इस नाम से जुड़ी जानकारियों को देखते हैं।

रिया नाम का अर्थ – Riya meaning in hindi:

बच्चे का नाम ऐसा हो जिसे सुनने के बाद लोग उस नाम के अर्थ को जानने के लिए लालायित हो जाए। ठीक इसी प्रकार, रिया नाम का अर्थ ” सुंदर, गायक या कवि, देवी लक्ष्मी” होता हैं। यह नाम जितना छोटा हैं उससे बड़ा इस नाम का अर्थ हैं। जिस प्रकार से एक गायक अथवा कवि अपने मधुर वाणी से लोगों का जीवन हंसमुख कर देते हैं और उनका मनमोहित हो जाता हैं। ठीक उसी प्रकार रिया नाम की लड़कियाँ होती हैं जो अपने परिवार, समाज और सगे-संबंधियों के लिए बहुत ही प्यारी होती हैं। इनका स्वभाव इतना सरल और सहज होता हैं की लोग इनके साथ रहना पसंद करते हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.नामरिया (Riya)
2.अर्थसुंदर, देवी लक्ष्मी,
गायक या कवि,
3.लिंगलड़की
4.धर्महिंदू
5.शुभ अंक8
6.राशितुला
7.शुभ दिनशुक्रवार
8.शुभ रंगनीला

रिया नाम की राशि -Riya naam ki rashi:

रिया इतना प्यार नाम हैं जिसे सुनकर अधिकतर लोग अपने बच्चे के लिए इस नाम का चुनाव करते हैं और इस नाम की राशि के बारे में जानने के लिए भी जिज्ञासु रहते हैं। इसप्रकार से देखा जाए तो रिया नाम की राशि तुला तथा राशि चिन्ह तराजू होता हैं। इन लड़कियों का जन्म 23 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच हुआ माना जाता हैं। इसके अलावा रिया नाम की लड़कियाँ शुक्र ग्रह के आधीन मानी जाती हैं। शुक्र ग्रह इस नाम धारक के जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ता हैं जिसके कारण इनका जीवन बहुत ही सुखमय रहता हैं।

तुला राशि के अनुसार रिया नाम का शुभ अंक – Riya naam ka shubh ank:

अंक ज्योतिष का हर व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहता हैं जिसकी सहायता से व्यक्ति के व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव देखने को मिलता हैं। अगर देखा जाए रिया नाम के ज्योतिष अंक के बारे में वह अंक 8 होता हैं। शुभ अंक 8 रिया नाम की लड़कियों के जीवन में कई प्रकार से मदद करते हैं। इस अंक की लड़कियाँ अपने परिवार को एक साथ लेकर चलने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा यह हर किसी के चेहरे पर हमेशा मुस्कान देखना चाहती हैं। लकी नंबर 8 के व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता हैं।

रिया नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व – Riya naam ke vykti ka vyktitv:

किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके रहन-सहन और संस्कार से परिचय करवाता हैं। इसलिए, अगर आप रिया नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानना चाहते है तो सबसे अहम बात यह है कि इस नाम धारक के व्यक्ति इतने प्यारे और संस्कारी होते हैं कि इनका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आता हैं जिसके कारण, ये अधिक लोकप्रिय माने जाते हैं। इसके अलावा लोगों के सामने अपने आप को प्रदर्शित करने का तरीका इनका बहुत ही अलग होता हैं। जोकि, इनके व्यक्तित्व को निखारने में चार चाँद लगा देता हैं।

रिया नाम के लड़कियों के गुण – Riya naam ki ladkiyo ke gun:

रिया नाम के लड़कियों के गुण निम्नलिखित हैं जो इस नाम धारक के व्यक्तित्व को निखारने में मददगार साबित होता हैं।

प्रेरणादायक, आत्मविश्वासी
तुरंत निर्णय लेने वाली
अपने आप को सबसे अलग रखने वाली
लोगों के हित की बात करने वाली
परिवारिक और लोकप्रिय
हमेशा सकारात्मक सोच रखने वाली

हिंदू लड़कियों के नाम:

ध्यान दें: ऊपर दिए गए रिया नाम के सुझाव केवल शैक्षिक जानकारी के लिए हैं। हालाँकि, ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं। आमतौर पर, सभी ज्योतिषयों के मत एक नहीं होते हैं। इसलिए, आपको अपने बच्चे का नाम चुनने से पहले किसी अच्छे योग्य ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख की जानकारी आपके बच्चे के नामकरण के लिए दी गई है, किसी भी त्रुटि के लिए बलस्नेह की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

निष्कर्ष – Conclusion:

रिया एक ऐसा नाम है जो नामधारक के लिए सार्थक अर्थ होने के अलावा उसके जीवन में कई तरह के बदलाव करते हैं। इस नाम का अर्थ व्यक्ति के जीवन में अनेकों उपलब्धियों को प्रदर्शित करता हैं। इसप्रकार से यह कहा जा सकता हैं कि रिया एक सुंदर और सार्थक नाम हैं। ऊपर लिखे जानकारी के आधार पर हमें विश्वास है कि आपको इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी, जिसके कारण आपको अपने बच्चे के नामकरण करने में सहायता मिलेगी, धन्यवाद!

Content Review Details

Last Reviewed: 24 August 2024

Next Review: 24 August 2025

Our team has reviewed this content and ensured it is up-to-date. Learn more about our editorial policy here.

Sources of content

Blogs:

1. रिया का मतलब और राशि – Riya meaning aur rashi in hindi, from [myupchar.com]

2. रिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riya Name Meaning in Hindi, from [firstcry.com]

3. रिया, from [onlymyhealth.com]

Leave a Reply