आराध्या नाम का अर्थ (मतलब) और राशि – Aaradhya meaning in hindi

You are currently viewing आराध्या नाम का अर्थ (मतलब) और राशि – Aaradhya meaning in hindi
Image sources: canva.com

अक्सर हम अपने बच्चों का नामकरण अपने इष्ट देवी-देवता के नाम के आधार पर करते हैं। क्योंकि, हिंदू धर्म में प्राचीनकाल से बच्चे के नामकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा हैं। जिसके कारण बच्चे के नाम किसी हिंदू धर्म के वेद, ग्रंथ तथा ऋषियों-मुनियों के नाम के साथ जोड़कर रखा जाता रहा हैं। बलस्नेह के इस लेख में आज हम आपको एक ऐसा नाम जो आराध्या के नाम से जाना जाता हैं के बारे में इस नाम से जुड़े सभी जानकारी आपको बताएंगे। जिससे आपको अपने बच्ची के लिए नाम चुनने में मदद करेगा।

आराध्या नाम का अर्थ – Aaradhya meaning in hindi:

आराध्या नाम की लड़की का अर्थ पूजनीय, वंदनीय, देवी दुर्गा का एक रूप और भगवान गणेश का आशीर्वाद दर्शाता है। आराध्या नाम हिंदू धर्म में लड़की के लिए रखा जाता हैं। यह नाम सुनने और बोलने में बहुत अलग (युनीक) और लोकप्रिय नाम हैं। जिसके बहुत सारे सार्थक अर्थ होते हैं। यही एक कारण हैं की फिल्म जगत के मशहूर महानायक अमिताभ बच्चन की पोती का नाम भी आराध्या रखा गया हैं। इसके अलावा, इस नाम के सकारात्मक अर्थ होने के कारण हिंदू धर्म में एक अनुमान के अनुसार 100 लड़कियों के नामों में से लगभग 5 से 10 लड़कियों के नाम आराध्या सुनने को मिल जाता हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.नामआराध्या (Aaradhya)
2.अर्थपूजनीय, वंदनीय, उपासक
3.लिंगलड़की
4.धर्महिंदू
5.शुभ अंक5
6.राशिमेष
7.ग्रह मंगल
8.तत्वअग्नि
9.नक्षत्रकृतिका

आराध्या नाम की राशिफल – Aaradhya ki rashifal:

नाम के राशिफल का बच्चे के जीवन में कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। जबकि, राशिफल बच्चे के जन्म के समय और चंद्रमा के आधार पर निर्धारित होती हैं। इस प्रकार से, अगर देखा जाए तो आराध्या नाम की राशि मेष होती हैं। इस राशि के बच्चे मंगल ग्रह के आधीन होते हैं, इसके अलावा भगवान श्री गणेश इनके पूज्य देवता होते हैं। मेष राशि इस नाम धारक के जीवन में कई तरह के सार्थक और सकारात्मक परिणाम लाते हैं। इस प्रकार से, यह कहना गलत नहीं होगा की आराध्या नाम की लड़कियाँ बहुत बुद्धिमान, विचारशील और रचनात्मक होती हैं।

आराध्या नाम के लड़कियों का व्यक्तित्व – Aaradhya naam ki ladkiyo ka vyktitv:

आराध्य नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व बहुत शानदार और प्रभावशाली होता हैं। क्योंकि, इस नाम की अधिकतर लड़कियाँ अपने सकारात्मक विचार की भावना को लिए हुए आगे बढ़ती हैं। इसके अलावा, वे हमेशा लोगों के भलाई की कमाना करती हैं। जबकि, अगर देखा जाए तो इनका लगाव माता-पिता, भाई-बहन, पति तथा बच्चों के प्रति बहुत गहरा होता हैं। इस नाम की लड़कियों का भाग्यशाली अंक 5 और शुभ रंग लाल, नारंगी, पीला तथा शुभ दिन मंगलवार होता हैं। ध्यान देने की बात ये है कि आराध्या नाम की लड़कियाँ बहुत ही वफादार और भरोसेमंद होती हैं।

आराध्या नाम की लड़कियाँ के सार्थक गुण: Aaradhya naam ki ladkiyo ke gun:

अगर आप आराध्या नाम की लड़कियों के सार्थक गुण जानना चाहते हैं तो इसके दो माध्यम है पहला, आप इस नाम की लड़कियों के साथ घुल-मिलकर बातें करके जान सकते हैं। जबकि दूसरा विकल्प, यह हैं कि आप किसी अच्छे ज्योतिष से मिलकर लड़की के नाम जन्म का दिन समय जैसी कुछ जानकारी बता कर समझ सकते हैं। लेकिन, एक अनुमान के आधार पर इस नाम की लड़कियों के कुछ प्रमुख गुण देखे जा सकते है।

विचारशील, बुद्धिमान, परोपकारी होती हैं।
मददगार होती हैं।
किसी और पर विश्वास करने के बजाय अपने आप पर ज्यादा विश्वास करती हैं।
लगनशील, उच्च विचार वाली होती हैं।
इनको आप कभी न हार मनाने वाली भी कह सकते हैं।
अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहती हैं।

अ से शुरू होने वाले नाम:

ध्यान दें: ऊपर दिए गए आराध्या नाम के सुझाव केवल शैक्षिक जानकारी के लिए हैं। हालाँकि, ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं। आमतौर पर, सभी ज्योतिषयों के मत एक नहीं होते हैं। इसलिए, आपको अपने बच्चे का नाम चुनने से पहले किसी अच्छे योग्य ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख की जानकारी आपके बच्चे के नामकरण के लिए दी गई है, किसी भी त्रुटि के लिए बलस्नेह की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

आराध्या नाम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

निष्कर्ष – Conclusion:

अगर आप अपनी बच्ची के लिए एक सकारात्मक अर्थ वाला हिंदू नाम खोज रहे हैं तो आराध्या एक बहुत भी सार्थक अर्थ वाला नाम हैं जिसके कई अर्थ निकलते हैं। इस नाम की लड़कियों की राशि मेष और मंगल ग्रह के स्वामी होने के कारण ये अपने जीवन में तरक्की के मार्ग पर हमेशा अग्रसर रहती हैं। इसलिए, हमें विश्वास हैं की ऊपर लिखे लेख को पढ़ने के बाद आपको अपनी बच्ची के नामकरण करने में आसानी होगी, धन्यवाद!

Content Review Details

Last Reviewed: 24 August 2024

Next Review: 24 August 2025

Our team has reviewed this content and ensured it is up-to-date. Learn more about our editorial policy here.
Sources of content

Blogs:

1. आराध्या का मतलब और राशि – Aaradhya meaning aur rashi in hindi, from [myupchar.com]

2. आराध्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaradhya Name Meaning in Hindi, from [firstcry.com]

3. आराध्य, from [onlymyhealth.com]

Leave a Reply