अकाय नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Akaay meaning in hindi

You are currently viewing अकाय नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Akaay meaning in hindi
Image sources:

क्या आपको पता हैं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली तथा फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों ने अपने बेटे का नाम “अकाय” रखा हैं। इस नाम के पीछे क्या रहस्य हैं, तथा इस नाम का अर्थ, राशिफल और शुभ अंक क्या होता हैं। विराट और अनुष्का दोनों अपने आप में एक बड़ी हस्ती हैं। जोकि अपने बेटे का नामकरण बहुत ही विधि -विधान के साथ किया होगा। जिसके कारण इस नाम के मायने भी कुछ अलग ही होंगे, तो चलिए इस नाम के बारे में विधवत रूप से देखते हैं।

अकाय नाम का अर्थ – Akaay meaning in hindi:

अक्सर हम देखते हैं कि कोई भी फेमस व्यक्ति अपने बच्चे का नामकरण किसी जानकार ज्योतिष, पंडित या पुरोहित के माध्यम से ही करवाते हैं। क्योंकि, पंडित ही एक ऐसा व्यक्ति होता हैं जिसे ज्योतिषविद्या का ज्ञान होता हैं जो उस बच्चे के जन्म के बाद उसके नामकरण तथा कुंडली बनाने का काम करता हैं। ठीक इस प्रकार से देखा जाए तो अकाय नाम का अर्थ अरूप, अनादि, देहहीन तथा निराकार होता हैं। इस नामधारक के व्यक्ति अपने इस नश्वर शरीर का कभी भी अभिमान नहीं करते हैं।

क्योंकि, इन्हें पता होता हैं कि इस शरीर का अंत एक दिन निश्चित हैं। इसलिए, इनका लगाव निरंकार प्रभु परमात्मा के साथ अधिक रहता हैं। जबकि, कुछ लोग अकाय नाम का मतलब आकरहीन, कायारहित तथा अजन्मा भी मानते हैं। जिसका साफ तौर पर यही मतलब होता हैं कि इस नश्वर शरीर के अंदर जो आत्मा वास करती हैं, उस आत्मा को परमात्मा के साथ मिलन करना होता हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.नामअकाय (Akaay)
2.अर्थअरूप, अनादि, देहहीन,
निराकार तथा अजन्मा
3.लिंगलड़का
4.धर्महिंदू
5.शुभ अंक3
6.राशिमेष
7.शुभ दिनमंगलवार
8.शुभ रंगपीला
9.नक्षत्रकृत्तिका

अकाय नाम की राशि – Akaay naam ki rashi:

अकाय नाम की राशि मेष होती हैं। इस नाम के बच्चे मंगल ग्रह के स्वामी होते हैं जिसके कारण अपना इष्ट देवता हनुमान जी को मानते हैं। जिस प्रकार पवनपुत्र हनुमान जिसे लोग बजरंगबली के नाम से भी जानते हैं अपना सब कुछ प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित कर दिये थे। ठीक इसी प्रकार इस नाम के बच्चे अपने आपको इस शरीर को पूरी तरह ईश्वर का मानकर जीवन जीते हैं। इस तरह से देखा जाए तो अकाय नाम की राशिफल मेष तथा राशि चिन्ह भेड़ का सिर होता हैं यह राशि सभी 12 राशियों में पहले स्थान पर रहती हैं। जबकि, इनके तत्व को देखे तो अग्नि तत्व के साक्षी होते हैं। अगर संक्षेप में देखा जाए तो मेष राशि के बच्चे आध्यात्मिक होते है। इनके अंदर सभी के प्रति प्यार और नम्रता की भावना होती हैं।

मेष राशि के अनुसार अकाय नाम का शुभ अंक – Mesh rashi ka shubh ank:

किसी भी व्यक्ति के ज्योतिषअंक को जानने के लिए हमें किसी जानकार ज्योतिष से मिलना बहुत जरूरी होता हैं। बिना जानकार अंकशास्त्री के हम सही ज्योतिषअंक नहीं निकाल सकते हैं। इसप्रकार से, देखा जाए तो अकाय नाम का शुभ अंक 3 होता हैं। शुभ अंक 3 के व्यक्ति हमेशा अपने जीवन को सार्थक बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इनको अपने जीवन के उद्देश को लेकर अधिक सहजता रहती हैं। जबकि, इन्हें अजन्मा माना जाता हैं इनको जन्म-मरण के चक्कर में नहीं पड़ना होता हैं। इस तरह से देखें तो अकाय नाम के व्यक्ति अपने सकारात्मक विचारधारा के लिए परिवार तथा समाज में सबसे अग्रणी माने जाते हैं।

अकाय नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व – Akaay naam ke vykti ka vyktitv:

अगर हमें किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारें में जानकारी हासिल करनी हैं तो यह समझना होगा कि उस व्यक्ति के नाम का अर्थ क्या हैं। क्योंकि, किसी भी व्यक्ति के नाम का अर्थ उसके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता हैं। ठीक इसी प्रकार से देखें तो अकाय नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व अध्यात्म का परिचय करवाता हैं। इनके अंदर अपने इस नश्वर शरीर को लेकर किसी भी प्रकार का अभिमान नहीं होता हैं। इन्हें लोगों के साथ अच्छा वर्ताव करने तथा उनको सत्य के मार्ग पर लाना बहुत अच्छा लगता हैं। जिसके कारण इनके नाम के अर्थ का असर इनके पूरे जीवनकाल में देखने को मिलता हैं।

अकाय नाम के व्यक्ति के गुण – Akaay naam ke vykti ke gun:

अकाय नाम के व्यक्ति अपने आप को निराकार, अजन्मा, देहहीन मानते हैं। जिसके कारण इनके अंदर अध्यात्म का समावेश देखने को मिलता हैं। अगर इनके गुणों को देखें तो अकाय नाम के व्यक्ति अपने जीवन समर्पण की भावना के आधार पर जीते हैं। इसके अलावा इनके अंदर कुछ और प्रमुख गुण देखें जाते हैं जोकि निम्नलिखित हैं।

आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं
हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं
ईमानदार तथा बुद्धिमान होते हैं
लोगों को सत्य और अहिंसा के लिए प्रेरित करते हैं
अपने शारीरिक जीवन से नहीं, आत्मिक जीवन से बहुत ज्यादा लगाव रखते हैं

अ से शुरू होने वाले हिंदू बच्चों के नाम:

ध्यान दें: ऊपर दिए गए अकाय नाम के सुझाव केवल शैक्षिक जानकारी के लिए हैं। हालाँकि, ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं। आमतौर पर, सभी ज्योतिषयों के मत एक नहीं होते हैं। इसलिए, आपको अपने बच्चे का नाम चुनने से पहले किसी अच्छे योग्य ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख की जानकारी आपके बच्चे के नामकरण के लिए दी गई है, किसी भी त्रुटि के लिए बलस्नेह की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

निष्कर्ष – Conclusion:

अकाय एक बहुत ही सार्थक अर्थ वाला हिंदू लड़कों का नाम हैं इस नाम के लड़के प्रतिभा के धनी होते हैं। इनके अंदर अहम बिल्कुल भी नहीं होता हैं। यही वह कारण हैं कि लोग इनके साथ अपना अधिक समय बिताना चाहते हैं। जबकि देखा जाए तो अकाय नाम के व्यक्ति सांसारिक वातावरण में रहते हुए भी अपने आप को निराकार प्रभु के साथ जोड़े रहते है। इस प्रकार से यह कहना गलत नहीं होगा अकाय एक शानदार अर्थपूर्ण नाम हैं अगर आप अपने बच्चे के लिए यह नाम चुनने की सोच रहे हैं तो आपका यह कदम सार्थक हो सकता हैं, धन्यवाद!

Content Review Details

Last Reviewed: 4 September 2024

Next Review: 4 September 2025

Our team has reviewed this content and ensured it is up-to-date. Learn more about our editorial policy here.

Leave a Reply