हिंदू धर्म में बच्चों का नाम किसी देवी-देवता या फिर वैदिक अनुष्ठान के साथ जोड़कर रखना शुभ माना जाता हैं। क्योंकि, इस प्रकार से बच्चे का नामकरण करने से नाम का अर्थ सार्थक निकलता हैं। जोकि, बच्चे के प्रगति में सहायक सिद्ध होता हैं। इसलिए, आज हम अभिषेक नाम से जुड़े सभी सार्थक पहलुओ को देखेंगे जिससे आपको आपके बच्चे के लिए अभिषेक नाम का चुनाव करना आसान होगा।
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब – Abhishek meaning in hindi:
अभिषेक नाम जिसका अर्थ पवित्र जल से आचमन करना, हिंदू धर्म की मूर्ति पर जलाभिषेक, राज्याभिषेक करना, शुद्धिकरण, पवित्रता होता हैं। जिस प्रकार से हिंदू धर्म में किसी पूजा-पाठ अथवा वैदिक अनुष्ठान में मूर्ति को दूध का स्नान कराते हैं या फिर पवित्र करने के लिए जल का हल्का छिड़काव करते हैं। ठीक उसी प्रकार, अभिषेक नाम के बच्चे अपनी सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। इस नाम के बच्चे अपने नाम के सार्थक अर्थ के कारण बहुत निश्चल होते हैं। जिसके कारण अनेकों माता-पिता अपने बच्चे का नाम अभिषेक रखते हैं।
क्र.सं | पहलु | विवरण |
---|---|---|
1. | नाम | अभिषेक (Abhishek) |
2. | अर्थ | शुद्धिकरण, पवित्रता, जलाभिषेक |
3. | लिंग | लड़का |
4. | धर्म | हिन्दू |
5. | शुभ अंक | 9 |
6. | राशि | मेष |
7. | शुभ दिन | मंगलवार |
8. | शुभ रंग | लाल |
9. | नक्षत्र | कृत्तिका |
अभिषेक नाम की राशिफल – Abhishek naam ki rashi:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशियों की संख्या 12 हैं जिसका बच्चे के जीवन पर कई तरह के सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। राशिफल के माध्यम से हम व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगा सकते हैं, जैसे व्यक्ति का भाग्य, स्वभाव, रुचि, योग्यता आदि का पता लगा सकते हैं। अगर देखा जाए तो अभिषेक नाम की राशि मेष होती हैं। मेष राशि के बच्चे मंगल ग्रह के आधीन होते हैं। इनका जन्म मार्च से अप्रैल के बीच हुआ होता हैं। मेष राशि के बच्चों के अंदर नेतृत्व करने के गुण अच्छी तरह से देखे जा सकते हैं।
अभिषेक नाम के ज्योतिष अंक – Lucky number of Abhishek name:
अभिषेक नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होने के कारण इस नाम की राशि मेष और चिन्ह भेड़ का सिर तथा शुभ अंक 9 होता हैं। जबकि, इस नाम का शुभ दिन मंगलवार, शुभ रंग लाल और पीला तथा नक्षत्र कृतिका होता हैं। इस नाम के बच्चे अपने जीवन में परिश्रम के बल पर बड़े से बड़ा मुकाम हाशिल कर लेते हैं। इस प्रकार, यह कहा जा सकता हैं कि अभिषेक नाम के व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी किसी कठिन परिस्थितियों में पीछे नहीं हटते बल्कि उस परिस्थितियों का डट कर सामना करते हैं।
राशि के अनुसार अभिषेक नाम का व्यक्तित्व – Personality of a person named Abhishek:
व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान उसके नाम से थोड़ा बहुत लगा सकते हैं। क्योंकि व्यक्ति का नाम उसके राशि के आधार पर वर्णित किया जाता हैं। अगर हम अभिषेक नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में देखें तो इस नाम के व्यक्ति का जीवन बहुत सरल और अध्यात्म से भरा होता हैं। वे हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा, अभिषेक नाम के व्यक्ति विश्वास के योग्य होते हैं वे अपने वादे से कभी पीछे नहीं हटते हैं। यही कारण हैं कि लोग अभिषेक नाम को अधिकतर पसंद करते हैं।
अभिषेक नाम के बच्चों के गुण – Abhishek naam ke bachcho ke gun:
आमतौर पर किसी व्यक्ति के गुण के बारे में उसके साथ रहने उठने बैठने और खाने पीने के बाद पता लगा सकते हैं। लेकिन, ज्योतिषविद्या एक ऐसी विद्या हैं जिससे व्यक्ति के जन्म के दिन और समय के आधार पर उसके गुण और अवगुण का पता लगा सकते हैं। जबकि, अभिषेक नाम के गुण निम्नलिखित हैं:
अ से शुरू होने वाले हिंदू लड़कों के नाम:
- आरव नाम का अर्थ मतलब और राशिफल – Aarav Name Meaning In Hindi
- अमित नाम का अर्थ (मतलब) और राशिफल – Amit meaning in hindi
- आयुष नाम का अर्थ (मतलब) और राशिफल – Ayush meaning in hindi
अभिषेक नाम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):
निष्कर्ष – Conclusion:
बच्चे का नामकरण करना चैलेंज से भरा हुआ काम हैं। क्योंकि, अगर देखा जाए तो बच्चे का नाम उसके जन्म के दिन, समय और चंद्रमा के स्थान को देख कर किया जाता हैं। इसलिए, हम आपको एक शानदार नाम अभिषेक जिसके अर्थ और इस नाम से जुड़े बहुत सारी जानकारी प्रदान की हैं जो आपको आपके बच्चे के नामकरण करने में मददगार साबित होगा। धन्यवाद!
Content Review Details
Last Reviewed: 27 December 2024
Next Review: 27 December 2025